Sikar News: पुलिस के वाहन पर पलटा पत्थरों से भरा ट्रेलर, 3 कांस्टेबलों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sikar News: राजस्थान से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां नीमका थाना पाटन की रामपुर घाटी में पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया. इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

दो की मौके पर हुई मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ दम
जानकारी के मुताबिक, पाटन पुलिस रामपुरा गांव में वाहन से आ रही थी. इसी दौरान रामपुरा की घाटी के पास पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पलट गया. इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी कांस्टेबल महिपाल और भंवरलाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल शीशराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला-अधिकारी
ट्रेलर के नीचे दबने से पुलिस की गाड़ी इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई, देखने वालों की रुह कांप गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस नीमकाथाना डीएसपी अनुज दल सहित पहुंच गए. इसके साथ ही अन्य आला-अधिकारी भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई. इस घटना से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This