गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे काशी, काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना; VIDEO

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amit Shah Varanasi Visit: देश में कल यानी शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है. इसको लेकर चुनाव प्रचार थम गया है. हालांकि, आगामी अन्य चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इस कड़ी में आज केद्रीय गृमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे. जहां पर उन्होंने काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की.

काशी की सकरी गलियों से होते हुए गृहमंत्री अमित शाह काल भैरव मंदिर पहुंचे. जहां पर उन्होंने काल भैरव के दर्शन किए. इस दौरान पुजारी ने अमित शाह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया और प्रसाद दिया. देखिए वीडियो….

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री चुनाव को लेकर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान वो विभिन्न स्थानों पर चुनावी जनसभा के लिए जा रहे हैं. आज काशी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजा किया. बता देें कि इसके बाद उनका काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का कार्यक्रम था. हालांकि, किसी वजह से इस कार्यक्रम को टालना पड़ा.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने बढ़ाई ओवैसी की टेंशन, हैदराबाद सीट से इन्हें बनाया अपना प्रत्याशी

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के गिरे भाव, जानें क्या है आज का रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This