Entertainment News: कृष्णा मुखर्जी ने खोली इस प्रोड्यूसर की पोल, कहा- ‘मुझे फीस नहीं दी, मेकअप रूम में बंद किया और…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक दर्दनाक एक्सपीरियंस का खुलासा किया है. बता दें कि अभिनेत्री ने ‘नागिन 3‘, ‘कुछ तो है: नागिन के एक रंग में’ समेत कई सीरियल्स में काम किया है. लेकिन उन्हें पहचान ये है मोहब्‍बतें से मिली. हाल ही में कृष्णा मुखर्जी ने ‘शुभ शगुन’ के सेट पर उनके साथ किए गए गलत व्यवहार का खुलासा किया है.

कृष्णा मुखर्जी ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

कृष्‍णा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वह पिछले डेढ़ साल से काफी कुछ झेल रही हैं. उनके साथ ‘शुभ शगुन‘ के सेट पर काफी कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में बात करने की उनमें हिम्मत नहीं थी, लेकिन, अब वह इस बारे में बात कर रही हैं। एक्‍ट्रेस ने चौंकाने वाली जानकारी दी. उनहोंने खुलासा किया कि वह शो के निर्माता द्वारा उत्पीड़न के कारण डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रही हैं. अपनी पोस्ट में एक्‍ट्रेस ने लिखा, जब उनकी हेल्थ ठीक नहीं थी, तो उन्हें मेकअप रूम में बंद कर दिया गया था. उन्हें प्रोड्यूसर्स से धमकी मिली, जिस कारण वह बोलने से डरती रहीं. दोबारा ऐसी चीज न हो, इसके डर से वह नए प्रोजेक्ट साइन करने से बच रही हैं.

कृष्णा ने बयां किया दर्द

कृष्णा ने आगे लिखा, ‘मुझमें कभी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन आज मैंने फैसला किया कि अब इसे अब और अपने अंदर नहीं रखूंगी. मैं मुश्किल दौर से गुजर रही हूं और पिछला डेढ़ साल मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. मैं परेशान हूं और जब मैं अकेली होती हूं तो दिल खोलकर रोती हूं. यह सब तब शुरू हुआ, जब मैंने दंगल टीवी के लिए अपना आखिरी शो ‘शुभ शगुन’ करना शुरू किया. यह मेरी जिंदगी का सबसे बेकार फैसला रहा है.’

बीमारी में भी किया परेशान

एक्‍ट्रेस ने आगे बताया, उन्होंने यह शो दूसरों की बातें सुनकर करने का फैसला किया था. वह यह शो करना नहीं चाहती थीं. उन्होंने लिखा, ‘प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह ने मुझे कई बार परेशान किया है. यहां तक कि एक बार उन्होंने मुझे मेरे मेकअप रूम में बंद कर दिया. तब मैं बीमार थी. वह मुझे फीस नहीं दे रहे थे, जिस वजह से मैंने शूटिंग न करने का फैसला किया. जब मैं बीमार थी और अंदर थी, तो वो मेरे मेकअप रूम के दरवाजे को पीट रहे थे जैसे कि वो इसे तोड़ देंगे, वो भी तब, जब मैं कपड़े बदल रही थी.’

कई बार मिली धमकी

कृष्णा ने आगे बताया, उन्हें 5 महीने से पेमेंट नहीं मिली है. वह प्रोडक्शन हाउस और दंगल भी गईं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. बल्कि, उन्हें कई बार धमकी मिली है. वह असुरक्षित और टूटी हुई महसूस कर रही हैं. कृष्‍णा ने बताया कि उन्होंने कई लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन इस मामले में कोई कुछ न कर सका.

यह भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: कहीं महंगा, तो कहीं सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This