Delhi News: होटल में 70 से अधिक पाकिस्तानियों रुकने की सूचना, मौके पर पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi News: शुक्रवार की देर रात दिल्ली पुलिस सहित देश की सुरक्षा एजेंसी में उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई, जब खुफिया एजेंसी को सूचना मिली कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं. इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई. पूरे होटल के सामने व चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच गई.

दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों को पता लगा कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही है. इसके बाद सूचना मिली थी कि टुडे इंटरनेशनल होटल में बड़ी मात्रा में पाकिस्तानी ठहरे हुए हैं. इस सूचना पर दिल्ली पुलिस के तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है.

इस मामसे में मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि यह पाकिस्तानी डेलिगेशन है, जो निजामुद्दीन दरगाह के लिए आया हुआ है. इसके बावजूद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब यह डेलिगेशन आया है तो दिल्ली पुलिस के पास इसकी पहले से जानकारी होगी, फिर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात क्यों किया गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर क्यों पहुंचे हैं.

Latest News

समन्वय बैठक में भारत ने भूटान को सौंपे 290 करोड़, 13वीं पंचवर्षीय योजना की परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

New Delhi: भारत ने 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत चल रही कई विकास परियोजनाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता के...

More Articles Like This