Shah Rukh Khan ने लिया फिल्मों से ब्रेक, जानिए कब करेंगे वापसी?

Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने बीते साल 2023 में पर्दे पर खूब धमाल मचाया. उन्होंने लगभग 5 साल बाद फिल्म ‘पठान’ से कमबैक किया था. उनकी फिल्म को देश दुनिया में खूब प्यार मिला. इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स कमाई की. इस फिल्म की सफलता के कुछ माह बाद उनकी फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. इसलिए शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा. इस साल एक्टर कुछ समय का ब्रेक लेना चाहते हैं.

जानिए कहां बिताएंगे समय
दरअसल, शाहरुख खान ने बड़ा फैसला किया था. शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें थोड़ा ब्रेक लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ समय से लगातार काम कर रहे थे. फिलहाल, वह अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को समय देना चाहते हैं. किंग खान ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अब थोड़ा आराम कर सकता हूं. मैं तीन फिल्में कर चुका हैं. इसमें काफी फिजिकल वर्क किया है. इसलिए मैंने कह दिया कि मैं कुछ समय के लिए छुट्टी लूंगा. मैंने अपनी टीम से कहा है कि मैं मैच देखने आऊंगा.”

जानिए किस महीने से शूटिंग पर लौटेंगे शाहरुख
इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह काम पर कब से वापसी कर रहे हैं. किंग खान ने कहा, “किस्मत की बात है कि अब शूटिंग भी जुलाई या अगस्त में हैं. जून से भी हो सकती है, लेकिन अभी तो मैं मैचेस के लिए बिल्कुल फ्री हूं और मुझे इसकी बहुत खुशी है.”

ये हैं शाहरुख की अपकमिंग फिल्में
अगर हम शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों बात करें, तो किंग खान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ दबंग खान सलमान खान भी नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा शाहरुख फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म में शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This