Met Gala 2024: क्या है मेट गाला, कब हुई थी इसकी शुरुआत? जानें फैशन महाकुंभ से जुड़ी खास बातें

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Met Gala 2024: मशहूर फैशन समारोह मेट गाला से जुड़ी खबरों से मनोरंजन की दुनिया गुलजार है. आज यानी 6 मई से इस समारोह का आगाज हो रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन न्‍यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिन म्‍यूजियम ऑफ आर्ट में हो रहा है. मेट गाला में दुनिया के अलग-अलग देशों से बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचकर फैशन का जलवा बिखेरती हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आखिर क्‍यों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड दोनों को इसका बेसब्री से इंतजार होता है. आइए इस कार्यक्रम के बारे में आपको विस्‍तार से बताते हैं.

मेट गाला का इतिहास

मेट गाला का रेड कार्पेट फैशन पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहता है. हर साल इसका आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाता है. इस कार्यक्रम की शुरुआत 1948 में हुई थी. इसे द ऑस्कर्स ऑफ ईस्ट कोस्ट, पार्ट ऑफ द ईयर, मेट बॉल  जैसे नामों से भी जाना जाता है. मेट गाला की टिकट काफी महंगी होती है. फैशन के इस महाकुंभ में रेड कॉर्पेट पर मशहूर फैशन डिजाइनर, एक्‍टर-एक्‍ट्रेस अपने फैशन का जलवा बिखेरते हैं.

क्या है ड्रेस कोड?

हर साल मेट गाला के लिए एक थीम आयोजित किया जाता है. इस बार की थीम ‘स्लीपिंग ब्यूटीज: रीअवेकनिंग’ फैश है. इस थीम के मुताबिक, सेलेब्‍स ऐतिहासिक कॉस्‍ट्यूम्‍स में अपना जलवा बिखेरेंगे. इवेंट में शामिल होने वाले गेस्‍ट्स के लिए द गार्डन ऑफ टाइम ड्रेस कोर्ड रखा गया है, जिसका नाम जेजी की 1962 की शॉर्ट कहानी पर बेस्‍ड है.

कौन करेंगा होस्‍ट

मेट गाला 2024 को चेयरमैन अन्‍ना विंटोर संग जेनिफर लोपेज, हॉलीवुड स्‍टार एक्‍ट्रेस जेंडाया, थॉर एक्‍टर क्रिस हेम्‍सवर्थ और रैपर-सिंगर बैड बन्‍नी होस्‍ट करेंगे.

ये भारतीय ले चुके हैं हिस्सा

बात करें भारतीय सेलेब्‍स की तो अब तक भारत से दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, कंगना रनौत और ईशा अंबानी जैसी बड़ी हस्तियां इसमें जा चुकी हैं. बता दें कि इसमें शामिल होने के लिए सेलेब्स को इन्विटेशन भेजा जाता है. जानकारी के अनुसार इस बार फिर आलिया भट्ट मेट गाला में शामिल होगी.

किसे मिलता है इंविटेशन

मेट गाला में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है. इस इवेंट का काम अन्ना विंटौर देखती हैं. इसमें हिस्‍सा लेने वाला कोई भी डिजाइनर या ब्रांड इसकी पूरी टेबल खरीदने के लिए सक्षम होना चाहिए, लेकिन अन्ना विंटौर पर निर्भर करता है इवेंट में किसे बुलाना है. सुनने में आ रहा है कि दीपिका प्रेग्नेंसी के कारण और प्रियंका किसी और कारण से इस साल मेट गाला में शामिल नहीं होंगी.

ये भी पढ़ें :- Yoga Tourism: योग प्रेमियों के लिए बेस्ट है ये जगहें, समर वेकेशन में फैमिली के साथ जरूर करें एक्सप्लोर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This