Stock Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. आज सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 540.33 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 72926.06 अंक पर कारोबार करते दिख. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी धराशाई हो गया. निफ्टी 159.55 अंकों की तेज गिरावट के साथ 22142.95 अंक के लेवल पर कारोबार करते दिखा. गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों ने निगेटिव खोला.

सेंसेक्‍स-निफ्टी गिरावट के साथ खुलें

शुरुआती कारोबार में एनएसई निफ्टी 50 77.70 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,224.80 पर खुला. वहीं दूसरी ओर बीएसई सेंसेक्स 33.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,499.49 अंक के लेवल पर खुला था. बात करें बैंक निफ्टी की तो ये इंडेक्स 44.75 अंक की गिरावट के साथ 47,976.35 के लेवल पर खुला था.  इसके बाद शेयर बाजार गिरता चला गया.

इंडेक्स में शुरुआती रुझान

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स के केवल 10 शेयर हरे निशान में थे, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से मात्र 16 स्टॉक हरे निशान में दिखे. शुरुआती कारोबार में निफ्टी मेटल इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स, निफ्टी फार्मा इंडेक्स, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स निफ्टी ऑटो, निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स हरे निशान में बढ़त के साथ कारोबार किए. कमजोर शेयरों की बात करें तो एलएंडटी,टीसीएस और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स के तौर पर नजर आएं. इनके अलावा, एसकेएफ, हीरो मोटोकॉर्प, किर्लोस्कर ऑयल में तेजी दर्ज की गई., जबकि पीईएल कमजोर रहा.

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

बात करें इंटरनेशनल मार्केट की की तो जापान और चीन में बढ़त दर्ज की गई. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया में गिरावट के साथ एशिया में स्टॉक मिक्स्ड रहे. लाइव मिंट के अनुंसार, एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 इंडेक्स के बुधवार को मोटे तौर पर सपाट समाप्त होने के बाद अमेरिकी वायदा में गिरावट दर्ज की गई,  जोकि कॉर्पोरेट अपडेट की एक सीरीज के बाद मेगाकैप में नुकसान से कम हो गया.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले सोना हुआ सस्ता, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए कीमत

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This