Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जा‍नें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 72,476.65 के लेवल पर खुला है. शुरुआत कारोबार में सेंसेक्स 0.57 प्रतिशत यानी 413 अंक की गिरावट के साथ 72,227 पर कारोबार करते दिखा. शुरुआती कारोबार में दौरान 30 शेयरो पर आधारित सेंसेक्स के शेयरों में 5 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे. बाकी बचे 25 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) 0.51 प्रतिशत यानी 113 अंक की गिरावट के साथ 21,941 के लेवल पर कारोबार करते दिखे. निफ्टी 50 के 11 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखा. बाकी बचे 38 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखा.

इन शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

50 शेयरों वाला निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स में 7.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा बीपीसीएल में 1.58 प्रतिशत, हीरो मोटो कॉर्प में 1.34 प्रतिशत, जेएसडबल्यू स्टील में 1.34 प्रतिशत और SBI में 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं, सिप्ला में 5.77 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ में 1.59 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 0.80 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 0.74 प्रतिशत और सनफार्मा में 0.63 प्रतिशत की तेजी आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 2.54 प्रतिशत आई. इसके अलावा निफ्टी मेटल में 1.66 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.98 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.29 प्रतिशत, मिफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर मे 0.06 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.83 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.97 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.40 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.77 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.45 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.  सिर्फ निफ्टी फार्मा में 0.54 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद स्थिर हुए सोने-चांदी के भाव, जानिए कीमत

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This