पाकिस्तानी नेता ने दिल्ली के CM का किया समर्थन… तो भड़क उठे केजरीवाल, कहा- आप अपने देश को संभालिए

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में चल रहा है. इस बीच भारतीय आम चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री हो गई है. बता दें कि आज छठवें चरण के मतदान के बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने ट्वीट कर सपोर्ट किया और कहा कि शांति और सद्भावना, नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हरा दें. इसका जवाब देते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने फवाद हुसैन चौधरी को कहा कि आप अपने देश को संभालिए.

केजरीवाल ने दिया जवाब 

दरअसल, आज छठवें चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के संग मतदान का एक फोटो शेयर किया, जिस पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने केजरीवाल का समर्थन करते हुए लिखा कि शांति और सद्भावना, नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हरा दें. इसको लेकर आप के मुखिया केजरीवाल ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी कल्पना भी फवाद चौधरी ने नहीं की होगी.

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा, “पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक है पाकिस्तान के हालात बहुत खराब है, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. आप अपना देश संभालिए.”

इसके बाद सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला. मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है. वो नहीं जा पाईं. मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला. आप भी वोट डालने जरूर जाएं.” बताते चलें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने फैमिली के साथ सिविल लाइंस में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला.

फवाद हुसैन ने किया पलटवार

इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने सीएम केजरीवाल पर पलटवार करते हुए लिखा, “भारत में नेताओं का भाषण पाकिस्तान की आलोचना किए बिना पूरा नहीं होता, जबकि पाकिस्तान में किसी को भी भारतीय राजनीति की परवाह नहीं है. सीएम साहब! चुनाव प्रचार आपका अपना मुद्दा है, लेकिन उग्रवाद काफी खतरनाक है, चाहे वो पाकिस्तान में हो या भारत में, चाहे यह बांग्लादेश में हो. इसलिए हर किसी को चिंतित होना चाहिए. पाक में हालात उग्रवाद से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन बेहतर समाज के लिए कोशिश करनी चाहिए.”

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This