Stock Market: लाल निशान पर शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. हालांकि बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 220.05 यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 75,170.45 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 44.30 अंक यानी 0.19 प्रतिशत फिसलकर 22,888.15 के लेवल पर बंद हुआ. आज इंडिया विक्‍स 4.59 प्रतिशत उछलकर 24.26 पर पहुंच गया.

बाजार विशेषज्ञ की मानें तो बाजार में चुनाव परिणाम को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो रही है. इसके चलते डर का माहौल है. यह स्थिति 4 जून तक रहेगी. उसके बाद बाजार की दिशा निर्धारित होगी.

मजबूती के साथ खुला था शेयर बाजार

आज घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखी गई थी. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 194.9 अंक चढ़कर 75,585.40 के लेवल पर खुला था. एनएसई निफ्टी 59.95 अंक बढ़कर 22,992.40 के लेवल पहुंच गया था. आज सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक लाभ में दिखे. टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

वैश्विक बाजार में मिला-जुला संकेत

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग मुनाफे में दिखे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई. अमेरिकी बाजार की बात करें तो सोमवार को ‘मेमोरियल डे’ के मौके पर बाजार बंद थे.

ये भी पढ़ें :- पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ, 8.3 करोड़ की सहायता का किया ऐलान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This