लखीमपुर में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में समा गई चार लोगों की जिंदगी, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से दुखद खबर आ रही है. यहां सोमवार की सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई. पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार में एक ही परिवार के पांच लोग घाघरा नदी में डूब गए. इस हादसे में 12 वर्ष के बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवार के पांच सदस्य गए थे नदी में नहाने
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बोकरिहा निवासी पच्चो देवी (50 वर्ष), टिया (17 वर्ष) पुत्री सुबोध, कान्हा (12 वर्ष) पुत्र निर्मल, नैनी पुत्री निर्मल, सत्यम (26 वर्ष) पुत्र मित्तल अपनी रिश्तेदारी में तेलियार आए थे. यह सभी सोमवार सुबह घाघरा नदी में नहाने गए थे. बताया जा रहा है कि नहाते समय नदी में मोबाइल से रील भी बनाई.

कान्हा को बचाने में चार अन्य डूबे
नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से कान्हा डूबने लगा. जैसे ही उस पर अन्य लोगों की नजर पड़ी, उसे बचाने में सभी डूब गए. जूब रहे लोगों की चीख-पुकार सून आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला. तत्काल सभी को रमियाबेहढ सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पच्चो देवी, टिया, कान्हा और सत्यम को मृत घोषित कर दिया.

गंभीर हालत में नैनी का चल रहा इलाज
नैनी को जिला अस्पताल भेजा गया है. उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है. मृतकों के परिजन और रिश्तेदार रमियाबेहढ सीएचसी पहुंचे. शवों पर नजर पड़ते ही वह चीख-पुकार करने लगे. लोगों की चीत्कार सीएचसी में गूंजने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक के सागर में डूब गए. घटना के लिए हर कोई ऊपर वाले की दुहाई दे रहा है.

Latest News

पहली बार भारत आ रहे जापानी फाइटर जेट, पाक सीमा पर दिखाएंगे करतब, अमेरिका देगा ‘पेट्रोल पंप’

Japan F 2A Fighter Jets India: भारत और जापान के बीच सैन्‍य संबंध इस समय नई ऊंचाइयों को छू...

More Articles Like This