Stock Market: तेजी के साथ शेयर बाजार बंद, इन स्टॉ‍क्स में आया उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की क्‍लोजिंग बढ़त के साथ बंद हुई है. आज के ट्रेडिंग सेशन में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है. ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स की बदौलत आज बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी दिखी. जबकी आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई. आईटी शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई.

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.24 प्रतिशत यानी 181 अंक की बढ़त लेकर 76,992 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.29 प्रतिशत यानी 66.70 अंक की बढ़त के साथ 23,465.60 के लेवल पर बंद हुआ. शेयर बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान दिखे.

निफ्टी के शेयरों का हाल

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस और टाइटन में दिखी. वहीं, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक और लार्सन एंड टुब्रो में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली.

ऑटो शेयरों में तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 1.30 प्रतिशत की आई. इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.24 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.60 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.58 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.34 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.53 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.29 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.73 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.74 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.31 प्रतिशत की तेजी आई. वहीं दूसरी ओर निफ्टी आईटी में 0.87 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 0.03 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- खाने के पैसे नहीं, लेकिन रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी; गजब है पाकिस्तान की सरकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This