मेरठः प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को बनाया गोली का निशाना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मेरठः यूपी के मेरठ से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. रविवार की देर रात भावनपुर थाने के पंचगांव पट्टी अमर सिंह गांव में एक मेडिकल स्टोर स्वामी प्रेम प्रसंग में खौफनाक कदम उठा लिया. उसने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि युवती एमए फाइनल की पढ़ाई कर रही थी. दोनों आपस में पडोसी हैं और एक ही जाति के हैं.

पड़ोस की युवती से चल रहा था मनीष का प्रेम प्रसंग
मिली जानकारी के अनुसार, पंचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी मनीष पुत्र श्रीचंद गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता था. पड़ोस में रहने वाली युवती से उसका दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मनीष की शादी 15 जुलाई हो होना तय हुआ था, लेकिन वह परिवार द्वारा तय किए गए रिश्ते से खुश नहीं था. इसी के चलते मनीष ने प्रेमिका के साथ घर से भागने की योजना बनाई थी.

देर रात पहुंचा प्रेमिका के घर, रसोई में मारी गोली
रविवार की देर रात मनीष चेहरे पर नकाब लगाकर लड़की के घर पर पहुंच गया. दोनों को रसोई में देखकर युवती की छोटी बहन जग गई थी, लेकिन तब दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे. रात करीब एक बजे मनीष ने पहले प्रेमिका को गोली मारी. उसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली.

गोली की आवाज सुन जग गए परिवार के लोग
गोली की आवाज सुन परिवार के लोगों की नींद टूट गई. लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में भावनपुर पुलिस और एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर पहुंचे. उसके बाद फोरेसिंक टीम को बुलाया याया. जांच टीम ने बताया कि युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारी है.

पुलिस ने मौके से बरामद किया तमंचा
मौके से तमंचा भी बरामद हो गया है. मनीष की जेब में युवती का आधार कार्ड भी मिला है. ऐसा माना जा रहा है कि मनीष उसे साथ ले जाने की जिद्द कर रहा था. उसके मना करने पर यह खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

आज राज्यसभा को संबोधित करेंगे PM Modi, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर रखेंगे अपनी बात

Parliament Budget Session 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के विभिन्न...

More Articles Like This