Kangana Ranaut Slap Controversy: कंगना रनौत ने अन्नू कपूर के बयान पर किया पलटवार, बोलीं- “सफल महिला से नफरत…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut Slap Controversy: बॉलीवुड एक्‍टर अन्नू कपूर अपनी फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. लंबे विवादों के बाद उनकी यह फिल्‍म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई है. मुवी के रिलीज होने से पहले इसके लिए एक प्रेस कांफ्रेंस रखी गई थी, जिसमें वहां मौजूद लोगों ने मूवी की कास्ट से कई सवाल किए. इस दौरान अन्नू से कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर भी सवाल किया गया. इसके जवाब में अन्‍नू कपूर ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. सांसद कंगना ने भी अब इस पर अपना जवाब दिया है. आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा?

कंगना ने अन्नू कपूर का वीडियो किया शेयर

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अन्नू कपूर का प्रेस कांफ्रेंस वाला वीडियो शेयर किया है. इसमें सुना जा सकता है कि जब एक्टर से पूछा गया कि जब कंगना को थप्पड़ मारा गया, तो सोसाइटी का एक सेक्शन उसे सेलिब्रेट कर रहा है. इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, कंगना जी कौन हैं. मुझे बताओ न कौन है, जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो बहुत बड़ी हेरोइन होंगी. उन्होंने कंगना को काफी कुछ कहा है.

कंगना ने किया पलटवार

कंगना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- क्या आप अन्नू कपूर से सहमत हैं कि हम एक सफल महिला से नफरत करते हैं. वहीं, अगर वह सुंदर है, तो उससे ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह पावरफुल है, तो उससे कई ज्यादा नफरत करते हैं. क्या यह सच है.

क्या था थप्पड़ कांड

दरअसल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ दिनों पहले CISF की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने कंगना को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद कई सेलेब्स ने इसकी निंदा की. वहीं, कुछ ने खुलकर सीआईएसएफ कर्मी को सपोर्ट किया.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: आसमान छू रहे सोने-चांदी के भाव, लगातार बढ़ रही कीमत; जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This