पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसाः अज्ञात वाहन से टकराई बस, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमेठीः सोमवार की देर रात यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भीषण हादसा हो गया. यात्रियों से भरी बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां पांच यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 12 गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया.

यात्रियों को लेकर दिल्ली से सीवान जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक प्राइवेट बस से सवार होकर 55-60 यात्री दिल्ली से सीवान जा रहे थे. इसी दौरान देर रात करीब दो बजे बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 68.8 किमी पर बाजारशुकुल क्षेत्र में पहुंची थी. इसी दौरान अज्ञात वाहन से बस की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पटल गई.

यूपी के अमेठी में भीषण हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई बस, पांच यात्रियों की मौत

पांच लोगों की मौके पर मौत, 12 घायल
हादसा के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घायल 12 यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां सभी का उपचार चल रहा है.

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This