Stock Market: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोेजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंक का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.53 प्रतिशत यानी 426 अंक की गिरावट के साथ 79,924 के लेवल पर बंद हुआ है. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर, जबकि 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.45 प्रतिशत यानी 108 अंक की गिरावट लेकर 24,324 के स्‍तर पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान में दिखे.

इन शेयरों में आई गिरावट

आज निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 6.69 प्रतिशत की आई. इसके अलावा, हिंडाल्को में 2.11 प्रतिशत, टाटा स्टील में 2.10 प्रतिशत, टीसीएस में 1.77 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 1.63 प्रतिशत  गिरावट आई. दूसरी ओर सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट में 3.27 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ में 2.05 प्रतिशत, डिविस लैब में 1.63 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 1.58 प्रतिशत और ग्रेसिम में 1.38 प्रतिशत आई.

सेक्‍टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में आई. इसमें 2.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.40 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.61 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.76 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.03 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.72 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.04 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21 प्रतिशत की गिरावट आई. इससे इतर निफ्टी फार्मा में 0.39 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.28 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.20 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.03 प्रतिशत तेजी आई.

ये भी पढ़ें:- ICC Award: बुमराह-मंधाना बनें प्लेयर ऑफ द मंथ, पहली बार एक ही देश के 2 खिलाड़ियों को मिला ये अवॉर्ड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This