UP News: भाजपा विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने CM योगी से की मुलाकात, किया ये आग्रह

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dr. Rajeshwar Singh met CM Yogi: लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की. इस दौरान डा. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को सरोजनीनगर में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया.

एक्स पर पोस्‍ट कर दी जानकारी

बीजेपी विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “माँ भारती के दैदीप्यमान नक्षत्र, राष्ट्रधर्म, राजधर्म एवं सनातन धर्म के शिखर पुरूष, उप्र के सशक्त, समर्थ, दूरदर्शी, जनप्रिय मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उनका स्नेहाशीष और मार्गदर्शन प्राप्त किया! स्नेहिल भेंट के दौरान माननीय मुख्यमत्री जी को सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया.”

श्रीसिंह ने आगे लिखा, “सीएम योगी आदित्यनाथ से ग्राम पंचायत पिपरसण्ड स्थित कृषि विभाग की भूमि को लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की स्थापना हेतु उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया. सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय हेतु भूमि चिन्हित की गयी है, मुख्यमंत्री जी से चिन्हित भूमि को विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया.”

यह भी पढ़े: लखनऊः CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अब नहीं चलेगा बुलडोजर

Latest News

LPG Supply: LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों के लिए उत्पादन कोटा तय

LPG Supply: देश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. कुल 63,810 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता निर्धारित की गई है.

More Articles Like This