Lucknow: पिता की रिवाल्वर से बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां बृहस्पतिवार तड़के मदेयगंज में एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला.

गोली की आवाज सुनकर कमरा में पहुंचे परिजन
जानकारी के अनुसार, खदरा के शिवनगर निवासी दिलीप पांडेय सिक्योरिटी गार्ड हैं. रात में पूरा परिवार सो रहा था. उनका बेटा शिवा पांडेय (19 वर्ष) कमरे में अकेले सो रहा था. तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसने पिता की रिवाल्वर से माथे पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज परिवार के लोग जग गए और तत्काल कमरा में पहुंचे तो देखा वह शिवा बेड पर खून से लथपथ पड़ा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया
इस संबंध में एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने के पीछे का कारणों का पता नहीं चल सका है. परिवार के लोग भी कुछ जानकारी नहीं दे सके.मृतक छात्र का मोबाइल कब्जे में लिया गया है. जिस रिवाल्वर से गोली मारी गई है, उसको कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Indian GDP Growth: IMF का बड़ा अनुमान, 2026 और 2027 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

Indian GDP Growth: दुनिया की अर्थव्यवस्था पर महंगाई, ऊर्जा संकट और बढ़ते वित्तीय जोखिमों का दबाव बना हुआ है,...

More Articles Like This