माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी का शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी का बड़ा असर आज शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. भारतीय शेयर बाजार में आज ऑल टाइम हाई लेवल्स से बड़ी गिरावट दर्ज हुई. माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज के वजह से घरेलू ब्रोकरेज कंपनियों को भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं, उच्च स्तरों पर खूब मुनाफावसूली देखने को मिला.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.91 प्रतिशत यानी 738 अंक की गिरावट लेकर 80,604 के स्‍तर पर बंद हुआ. यह सेंसेक्‍स 81,585.06 के स्‍तर पर खुला था. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए बाकी बचे 26 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 1.09 प्रतिशत यानी 269 अंक की गिरावट लेकर 24,530 के लेवल पर बंद हुआ. स्‍टॉक मार्केट बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर, जबकि 46 शेयर लाल निशान पर दिखे.

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील में 4.97 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा जेएसडबल्यू स्टील में 4.68 प्रतिशत, बीपीसीएल में 3.98 प्रतिशत, हिंडाल्को में 3.91 प्रतिशत, ओएनजीसी में 3.44 प्रतिशत गिरावट आई. वहीं, इन्फोसिस, आईटीसी, एशियन पेंट और ब्रिटानिया के शेयर में तेजी आई.

सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान में

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए. सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 3.96 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.78 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 2.42 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.76 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.17 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.26 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.21 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.64 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.51 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.94 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.71 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.96 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.58 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- अर्जेंटीना ने 16वीं बार कोपा अमेरिका ट्रॉफी किया अपने नाम, मेसी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान

 

 

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This