अलीगढ़ में हादसाः कार-कैंटर की टक्कर, पांच मजदूरों की मौत, पांच गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के अलीगढ़ भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां कार और कैंटर की टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

पांच लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ की खेर कोतवाली इलाके में अनाज मंडी के सामने देर रात ईको कार और कैंटर के बीच भीड़त हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार पांच मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. बताया गया है कि सभी मजदूर हरियाणा से धान की रोपाई कर कार से जनपद पीलीभीत अपने घर लौट रहे थे.

इगलास सीओ डॉ. के.जी सिंह ने बताया
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल और मृतकों और घायलों के परिजनों को जानकारी देने के साथ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में इगलास सीओ डॉ. के.जी सिंह ने बताया कि देर रात करीब दो बजे कोतवाली खेर इलाके में अनाज मंडी के सामने कैंटर और ईको कार में आमने-सामने की भीषण भीड़त हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

दुर्घटना में इन लोगों की हुई मौत
1. अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.
2. हरिओम पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.
3. चालक ईको नाम पता अज्ञात.
4. विपिन पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.
5. लालता पुत्र चंद्रका प्रसाद निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.

दुर्घटना में ये लोग हुए घायल
1. रामकुमार पुत्र रामबहादुर निवासी सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.
2. अनन्तराम पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम नगला व थाना पालिया जिला खीरी.
3. मुनीष पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.
4. रामू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.
5. विमलेश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत.

Latest News

जयपुर मेट्रो का विस्तार! 13 हजार करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर

केंद्र सरकार ने 13,037 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के तहत 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर और 36 स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

More Articles Like This