UP News: सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई, दो भवन सील

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: सपा नेता आजम खां पर प्रशासन की कार्रवाई का डंडा चला है. उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने दो भवनों को खाली करने की मोहलत पूरी होने के बाद शनिवार को प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की है. शत्रु संपत्ति से जुडे अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ परिसर पहुंचकर यह कार्रवाई की.
सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है. शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे.

इस आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम ने चार दिन तक जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन की पैमाइश की और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की थी. कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति के दायरे में जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आए थे.

इनको खाली कराने के लिए प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किया गया था. जिसे भवनों पर चस्पा किया गया था. नोटिस में सात दिन का समय दिया गया था. 25 जुलाई को जारी किए गए नोटिस की अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई.

नोटिस की अवधि पूरी होने पर अब प्रशासन इन दोनों भवनों के भी सीलिंग की कार्रवाई की है. एसडीएम सदर मोनिका सिंह ने बताया कि जौहर विवि में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे.

इस आदेश के बाद जमीन को कब्जे में लिया गया है, लेकिन जो दो भवन दायरे में आए थे, उनको खाली कराने का नोटिस दिया गया था. उसकी अवधि पूरी हो गई है. शनिवार को इस पर भी कब्जा लेकर इन दोनों भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This