बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज शेयर बाजार निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है. सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 963.48 अंक उछलकर 79,722.88 के स्‍तर  पर खुला है. इसी तरह एनएसई निफ्टी 295.00 अंकों की बढ़त लेकर 24,350.60 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा है. बात करें स्टॉक्स की तो में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टाटा स्टील में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. वहीं, गिरने वाले शेयर में सिर्फ हिंदुस्तान युनिलिवर ही है.

बा‍जार विशेषज्ञ की राय

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, आज जरूर बाजार में तेजी लौटी है लेकिन निवेशकों को सर्तक रुख अपनाने की आवश्‍यकता है. वैश्विक बाजार में अस्थिरता बरकरार है. इसका असर दुनियाभर के मार्केट पर देखने को मिल सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में फैसला लेना हानिकारक हो सकता है. हां, लंबी अवधि में निवेश करने का बेहतरीन मौका है. अच्छी कंपनियों के शेयर में थोड़ा-थोड़ा पैसा इंवेस्‍ट कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड निवेशक नया एसआईपी शुरू कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं.

अमेरिका में मंदी से खराब हुआ मूड 

आपको बता दें कि सोमवार को अमेरिका में मंदी की आहट से दुनियाभर के स्‍टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी. बीएसई सेंसेक्स 2,200 अंक से ज्‍यादा का गोता लगाया था. वहीं एनएसई निफ्टी में भी 662 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. बैंक, आईटी, धातु तथा तेल एवं गैस शेयरों में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी में 4 जून के बाद यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई. उस दिन आम चुनाव के नतीजों के बाद स्‍टॉक मार्केट में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी. बीएसई में लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार को घटकर 441.84 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. निवेशकों को दो दिनों में 19 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का घाटा हुआ.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत पर लगी ब्रेक, चांदी के बढ़े भाव; जानिए रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This