Hindenburg Report: भाजपा ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर उठाए सवाल, बोले रविशंकर प्रसाद- ‘यह आर्थिक अराजकता लाने की साजिश’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hindenburg Report: भाजपा ने हाल ही में जारी की गई हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार, 12 अगस्‍त को कहा कि यह भारत के लोगों की ओर से ठुकराए जाने के बाद कांग्रेस, उसके सहयोगी और टूलकिट गैंग की देश में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश है. उन्होंने कहा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट शनिवार को जारी हुई, तो रविवार को हंगामा हुआ. इसके बाद सोमवार को पूंजी बाजार अस्थिर हो गया.

एक सज्जन जो नियमित रूप से भारत के खिलाफ चलाते हैं प्रोपेगेंडा

भारत शेयरों के मामले में सुरक्षित, स्थिर और आशावादी बाजार है. इस बाजार की निगरानी करना सेबी की कानूनी जिम्मेदारी है. रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि जुलाई में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई जांच के बाद जब सेबी ने हिंडनबर्ग को नोटिस जारी किया, तो उसने अपना जवाब नहीं दिया. बल्कि, बेबुनियाद हमला किया. भाजपा सांसद ने सवाल उठाया कि आखिर हिंडनबर्ग में किसका निवेश है? एक सज्जन जॉर्ज सोरोस जो नियमित रूप से भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाते हैं. वे उसके मुख्य निवेशक हैं.

चिट पॉलिटिक्स कर रही है कांग्रेस- रविशंकर प्रसाद  

नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाते हुए कांग्रेस भारत के खिलाफ नफरत पैदा कर ली है. अगर भारत का शेयर बाजार परेशान हो जाता है, तो छोटे निवेशक परेशान होंगे. मगर कांग्रेस को इससे कोई सरोकार नहीं है. बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि राजनीति में एक है टूलकिट पॉलिटिक्स और दूसरी है चिट पॉलिटिक्स. परीक्षा में चिट मिलने पर कार्रवाई की जाती है. कांग्रेस चिट पॉलिटिक्स कर रही है. अब कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को मिलने वाली चिटों का क्या किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि वे पूरे शेयर बाजार को ध्वस्त करना चाहते हैं. छोटे निवेशकों के पूंजी निवेश को रोकना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत में कोई आर्थिक निवेश न हो.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This