ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे मुहम्मद यूनुस, सामने आई तस्वीर; अल्पसंख्यकों से करेंगे बात

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muhammad Yunus at Dhakeshwari Temple: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बड़े स्तर पर हिंसा जारी है. शेख हसीना कुछ दिनों पहले ही पीएम पद से इस्तीफा देकर भारत आ गई थीं. बावजूद इसके बांग्लादेश में हिंसा जारी है और अल्पसंख्यकों विशेष तौर से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. अल्पसंख्यकों के खिलाफ बांग्लादेश में हिंसा पर लगातार आवाजें उठ रही हैं.

इस बीच बांग्लादेश में बनी अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने बड़ा कदम उठाया है. जो इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है. दरअसल, अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने ढाका के प्रसिद्ध ढाकेश्वरी देवी मंदिर का दौरा किया और हिंदुओं से मुलाकात की है. इस कदम को काफी सराहा जा रहा है.

प्रसिद्ध है ढाकेश्वरी मंदिर

चूकी ढाकेश्वरी मंदिर को बांग्लादेश के प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक माना जाता है. ढाकेश्वरी मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था. बताया जाता है कि इसे सेन वंश के राजा बलाल सेन ने बनवाया था. इस मंदिर का नाम “ढाकेश्वरी मंदिर है”, जिसका मतलब होता है ‘ढाका की देवी’. इस मंदिर के नाम से स्पष्ट है कि यह मंदिर ढाका शहर की देवी को समर्पित है.

अल्पसंख्यक नेताओं के साथ बैठक करेंगे यूनुस

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस मंगलवार को ढाका में देश के अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. शेख हसीना के देश छोड़ने और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले के बाद यह पहली बार है, जब हिंदुओं को लेकर कोई बैठक होने जा रही है.

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद पीएम मोदी ने मुहम्मद यूनुस को बधाई दी थी. इसी के साथ पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि हम बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति में शीघ्र वापसी की उम्मीद करते हैं.

यह भी पढ़ें: यूनुस ने बताया क्यों बने अंतरिम सरकार के प्रमुख, पूर्व चीफ जस्टिस को कहा ‘जल्लाद’

Latest News

‘मुझे अपने ससुराल वालों से प्यार है’… ‘बंधुआ मजदूर’ वाले बयान के बाद जेडी वेंस ने दी सफाई

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को लेकर अपनी "बंधुआ मजदूरों" वाली टिप्पणी पर सफाई...

More Articles Like This