Rhea Chakraborty ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं

Must Read
Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिया चक्रवर्ती की जिंदगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही पूरी तरह से बदल गई है। इस हादसे के बाद रिया चक्रवर्ती को न तो कोई काम दे रहा है और न ही उनके पास अब फेम बचा है।

रिया चक्रवर्ती ने शुरू किया खुद का पॉडकास्ट

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू किया। रिया चक्रवर्ती  पॉडकास्ट में बॉलीवुड के सितारों से जमकर बातें करती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।

आमिर खान से बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा

रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से बात करते हुए बताया कि ”साल 2020 में मेरी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। आर्मी अपब्रिंगिंग की वजह से मैं काफी अलग हूं। मुझे पता है कि कठिन जीवन क्या होता है। मैंने बचपन में अपने पिता को जाते हुए देखा है। कई बार हमें डर लगता था कि कहीं पापा वापस नहीं आए तो क्या होगा। आपको ऐसी लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। कभी गिवअप नहीं करना चाहिए। हमेशा एक उम्मीद कायम रखो। जो आपके डीएनए में है उसे कोई खत्म नहीं कर सकता।
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत की है। ये मेरे लिए आसान नहीं था। मैं पूरा समय इंजाइटी और डिप्रेशन का शिकार थी। मुझे कुछ समझ नहीं आता था। वो ऐसा समय था जब मैं किसी से बात भी नहीं कर पाती थी। लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है। लोगों से मिलकर काफी कुछ बदला है और मुझे अब किसी की जिंदगी में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने डिप्रेशन को भी मात दे दी है। अब मैं नए काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”

यह भी पढ़े: श्रीलंका की पहली यात्रा पर पहुंचा भारतीय नौसेना ‘INS मुंबई’; चीनी युद्धपोत से होगा सामना, जानिए क्याL है पूरा मामला

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This