Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी जारी, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए रेट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 29 August 2024: सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, अगर आप आप सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या फिर सोने और चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह आपके जरुरी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. वहीं, चांदी की कीमत स्थिर है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत स्थिर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी बुधवार को 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

जयपुर मेट्रो का विस्तार! 13 हजार करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर

केंद्र सरकार ने 13,037 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के तहत 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर और 36 स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

More Articles Like This