Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 0.43 प्रतिशत यानी 349 अंक की बढ़त के साथ 82,134.61 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर थे, जबकि 9 शेयर लाल निशान पर रहे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.40 प्रतिशत यानी 99 अंक की बढ़त के साथ 25,151 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर रहे. एजीएम के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 1.51 प्रतिशत यानी 45.10 रुपये की बढ़त लेकर 3040.85 रुपये पर बंद हुआ.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 3.57 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा बजाज फिनसर्व में 2.61 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 2.45 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 2.42 प्रतिशत और बीपीसीएल में 2.40 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट ग्रेसिम में 1.50 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.25 प्रतिशत, जेएसडबल्यू स्टील में 1.16 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 0.89 प्रतिशत और कोटक बैंक में 0.75 प्रतिशत की आई.

कैसे रहे सेक्टोरल सूचकांक?

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करे, तो आज किसी सेक्टर में कोई विशेष तेजी या गिरावट नहीं देखने को मिली. निफ्टी बैंक में 0.02 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.26 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.72 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.16 प्रतिशत निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.26 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.94 फीसदी की तेजी आई. वहीं, गिरावट की बात करें, तो निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.31 प्रतिशत दर्ज हुई.

ये भी पढ़ें :- ‘मेरे दिल में सुकून है…’, मिस्टर आईसीसी Shikhar Dhawan ने की संन्यास की घोषणा; जानिए ‘गब्बर’ के अटूट रिकॉर्ड

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This