भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंकों की गिरावट लेकर 81,183.93 के स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 292.95 अंकों के गिरावट के साथ 24,852.15 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज लगातार तीसरा दिन था, जब बाजार में गिरावट देखने को मिली.

निफ्टी की 42 कंपनियों के शेयरों में गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि केवल 4 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए. इसी तरह, एनएसई निफ्टी के 50 कंपनियों में से 42 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए और केवल 8 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए.

स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.09 फीसदी, एनटीपीसी के शेयर 2.08 फीसदी, एचसीएल टेक के शेयर 1.95 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.92 फीसदी, टाटा मोटर्स के शेयर 1.87 फीसदी, आईटीसी के शेयर 1.86 फीसदी, एक्सिस बैंक के शेयर 1.83 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.60 फीसदी, इंफोसिस के शेयर 1.59 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.36 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.21 फीसदी की भारी गिरावट लेकर बंद हुए.

आज मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और सनफार्मा के स्‍टॉक्‍स में भी गिरावट आई.

सेंसेक्स की  ये शेयर हरे निशान में बंद

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए. बजाज फाइनेंस के शेयर 1.03 फीसदी, जेएसडब्लू के शेयर 0.79 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़े :- राजधानी दिल्ली में अभी नहीं थमेगा वर्षा का दौर, इन दो राज्यों में बाढ़ की आशंका

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This