आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला!

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi New CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ी खबर आई है. जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक के दौरान मंत्री आतिशी को नेता चुन लिया गया है. यानी नई दिल्ली की अगली सीएम आतिशी होंगी. केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. आज शाम सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एलजी से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

दो नामों की थी चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक दल की बैठक से पहले ही 2 नाम सीएम पद की रेस में थे. पहला नाम आतिशी का था और दूसरा नाम कैलाश गहलोत का था. बैठक से पहले ही आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया और साफ किया था कि सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी को दिल्ली का सीएम नहीं बनाएंगे. उन्होंने साफ कहा था कि सुनीता केजरीवाल सीएम बनने की इच्छुक नहीं हैं.

दरअसल, आम आम आदमी पार्टी किसी ऐसे नेता को सीएम बनाना चाहती थी, जो सिस्टम और काम दोनों के बारे में बारीकी से जानता हो और उसे काम करने का अनुभव प्राप्त हो. इसी वजह से दिल्ली के पूर्व डिप्टी और सीनियर आप नेता मनीष सिसोदिया ने आतिशी के नाम पर जोर दिया था.

कभी आतिशी थीं शिक्षक

आतिशी इस समय दिल्ली सरकार में कई मंत्रायलयों की जिम्मेदारी निभा रही हैं. आतिशी की गिनती आम आदमी पार्टी के सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में से होती है. वह राजनीति में आने से पहले टीचर थीं. उन्होंने ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है. सीएम केजरीवाल जब जेल में थे उस समय आतिशी काफी मुखर होकर सामने आई थीं और मीडिया के सामने भी पार्टी का स्टैंड वह बड़ी मजबूती के साथ रखती थीं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों के जीवन में आएगा कोई बड़ा बदलाव, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 24 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This