Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत‍, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट ढंग से खुला. बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्‍स–निफ्टी सुस्ती के साथ शुरुआत की. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 67.88 अंक की गिरावट के साथ 84,860.73 के स्‍तर पर खुला. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 17.60 अंक की गिरावट लेकर 25,921.45 के स्‍तर पर खुला. कुल मिलाकर व्यापक सूचकांक मिश्रित दायरे में ओेपेन हुए. इसके अलावा, बैंक निफ्टी इंडेक्स केवल 4.85 अंक की बढ़त लेकर 54,110.65 के स्‍तर पर खुला.

टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 सूचकांक पर हिंडाल्को, डॉ रेड्डी लैब्स, हीरो मोटर कॉर्प्स, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स टॉप गेनर के रूप में उभरे. टॉप लूजर वालें शेयरों में मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस  और बजाज फाइनेंस शामिल हैं.

आज की बैन लिस्ट में हैं ये कंपनियां

एनएसई ने 24 सितंबर, 2024 को आदित्य बिड़ला फैशन एंड स्ट्रैटेजी, टोकियो, जीएनएफसी, ग्रेन्यूल्स इंडिया, आर्ट इंडस्ट्रीज, बायोकॉन, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, एलास्टिक्स एनाहिम फाइनेंस, नाल्को, ओरेकल सावेड प्राइवेट लिमिटेड, पंजाब नेशनल बैंक, सेल पर बैन लगा दिया.

रिलायंस पावर पर लगा अपर सर्किट

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर की ओर से 1,524.60 करोड़ रुपये के 46.2 करोड़ इक्विटी शेयरों के तरजीही निर्गम के ऐलान के बाद आज सुबह रिलायंस पावर के शेयरों ने 5 प्रतिशत अपर सर्किट मारा और 40.05 रुपये पर पहुंच गए. शेयरों की कीमत 33 रुपये प्रति स्‍टॉक है, जो सोमवार के बंद भाव से 14 प्रतिशत कम है.

ये भी पढ़ें :- भारत में मिला मंकीपॉक्स का एक और मामला, UAE से लौटे शख्स में वायरस की पुष्टी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This