ED: आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, भड़के सिसोदिया, बोले…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी हुई. इसकी जानकारी आप नेता मनीष सिसोदिया ने दी है. मालूम हो कि संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं.
मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया, आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है. आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है. पिछले दो वर्षों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड किया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया. कहीं भी कुछ भी नहीं मिला, लेकिन पूरी शिद्दत से मोदी जी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.

ईडी के शिकंज में आप के कई नेता
मालूम हो कि ईडी ने कई आप नेताओं पर शिकंजा कसा है. इससे पहले जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह सहित तमाम नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है. सत्येंद्र जैन को छोड़कर सभी नेता फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे हैं. शराब घोटाला मामले में ईडी के साथ-साथ सीबीआई भी कार्रवाई कर रही है.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This