Amritsar: पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर, कई पिस्टल और कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar: अमृतसर देहाती पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से कई पिस्टल सहित कारतूस और मैगजीन बरामद किया. बताया जा रहा है कि तस्कर मध्य प्रदेश से हथियार लेकर अमृतसर में बेचने आए थे. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बताया कि जा रहा कि तीन तस्कर मध्य प्रदेश से हथियार लेकर अमृतसर में इसकी बिक्री करने वाले थे. इसी दौरान देहाती पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. तस्करों के पास से पुलिस ने 8 पिस्टल, 17 कारतूस और चार मैगजीन बरामद किया है.

इस संबंध में एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. अभी और भी रिकवरी होने की उम्मीद है. मालूम हो कि मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है. इससे पहले यूपी से हथियारों की तस्करी होती थी, लेकिन अब हथियारों की तस्करी के लिए केंद्र बिंदु मध्य प्रदेश बना हुआ है.

Latest News

Bahula Chaturthi 2026: बहुला चतुर्थी का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Bahula Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी के नाम से मनाते...

More Articles Like This