भारत-चीन के बीच खत्म हुआ सीमा विवाद, ‘पेट्रोलिंग समझौते’ को ड्रैगन ने भी दिखाई हरी झंड़ी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-China Border Petroling: भारत और चीन के बीच कई वर्षों से पूर्वी लद्दाख में चल रहा सैन्य गतिरोध अब समाप्त होने के कगार पर नजर आ रहा है. पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता (पेट्रोलिंग समझौता) होने की अब चीन ने भी पुष्टि कर दी है.

दरअसल, विवादित क्षेत्रों में सीमा गश्त पर भारत और चीन के बीच समझौते के लेकर किए गए सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को हुए समझौते की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने सीमा से संबंधित मुद्दों के बारे में कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के जरिए संचार बनाए रखा है.

समाधान पर पहुंचे दोनों पक्ष

लिन जियान ने कहा कि मौजूदा समय में भारत-चीन इस मामले को लेकर एक समाधान पर पहुंच गए हैं, जिसे चीन सकारात्मक रूप से देखता है. वहीं, आने वाले चरणों में चीन समाधान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भारत के साथ काम करेगा.

दोनों तरफ से की गई थी सेना की तैनाती

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की ओर से एलएसी पर भारी संख्या में सेनाओं की तैनाती की गई थी, जिसे लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा सोमवार को कहा था कि हाल में हुए समझौते से दोनों देशों के बीच डिसइंगेजमेंट हो रहा है और उन मुद्दों का समाधान हो रहा है जो इन क्षेत्रों में साल 2020 में पैदा हुए थे. दरअसल, लद्दाख के गलवान में भारत और चीन की सेनाओं के बीच साल 2020 में झड़प हुई थी. इस दौरान दोनों सेनाओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था.

इसे भी पढें:-सऊदी अरब ने बढ़ाई ईरान से दोस्ती, इजरायल के साथ सामान्यीकरण समझौते पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This