Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए आज की कीमत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: देश भर में आज धन त्रयोदशी का त्योहार मनाया जा रहा है. पूरे देश में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है. वहीं, आज से दो दिन बाद दीपावली का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में आज के खास दिन पर लोग सोने और चांदी में निवेश करते हैं. वहीं, आज सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. अगर आप भी इस वक्त पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की या फिर इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी हो सकती है. आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, वहीं, चांदी की कीमत स्थिर है. आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 78,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,860 की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी सोमवार को 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 78,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,860 की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में मामूली कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 78,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

26 February 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This