Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 341.72 अंक टूटकर 80,027.31 के स्‍तर पर खुला है. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 116.30 अंक फिसलकर 24,350.55 के स्‍तर पर खुला है.

शेयरों पर नजर डालें तो जेएसडब्‍ल्‍यू स्टील, HINDUNILVR, इन्फोसिस, BHARTIARTL, SBI, Kotak Bank, BAJFINANCE, रिलायंस आदि में गिरावट देखने को मिल रही है. बता दें कि स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा था और बीएसई सेंसेक्स 364 अंक चढ़ गया था.

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में लिस्‍टेड 30 कंपनियों में से सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल के शेयर घाटे में रहे. वहीं मारुति, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर लाभ में दिखे.

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार करते दिखे. जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार की क्‍लोजिंग मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ हुई थी.

ये भी पढ़ें :- दिवाली पर सोने के वर्क से बनी मिठाई ने बाजार में मारी एंट्री, एक किलो की कीमत 24 हजार रुपये

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This