Earthquake in America: अमेरिका के पश्चिमी तट पर आया जोरदार भूकंप, 6.0 रही तीव्रता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Earthquake in America: गुरुवार (31 अक्टूबर) को अमेरिका के पश्चिमी तट पर एक शक्तिशाली भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया, 6.0 तीव्रता का भूकंप प्रशांत महासागर के नीचे एक फॉल्टलाइन पर आया, जो ओरेगन राज्य के बैंडन शहर से 173 मील (279 किलोमीटर) दूर है. एपी के मुताबिक 75 से ज्यादा लोगों ने भूकंप से हल्की कंपन महसूस होने की सूचना दी, जिसका केंद्र ओरेगन के छोटे से शहर बैंडन से लगभग 173 मील दूर था. हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
क्यों आता है भूकंप?
दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.
Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This