Stock Market: आज शेयर बाजार में दिखी बड़ी बिकवाली, जानें कितने अंक लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. लेकिन शुरुआती कारोबार में ही गिरावट आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 185 अंक की बढ़त लेकर 80,563 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 1.02 प्रतिशत यानी 806 अंक की गिरावट लेकर 79,573 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर, जबकि 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 1.04 प्रतिशत यानी 253 अंक की गिरावट लेकर 24,230 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर, जबकि 42 शेयर लाल निशान पर दिखे.

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट हिंडाल्को में 6.52 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा अडानी एंटरप्राइजेज में 3.09 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 1.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.49 प्रतिशत और ग्रेसिम में 1.256 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. वहीं, सबसे अधिक तेजी अपोलो हॉस्पिटल में 6.30 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.22 प्रतिशत, कोल इंडिया में 0.86 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 0.75 प्रतिशत और विप्रो में 0.49 प्रतिशत की देखी गई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्‍टोरल सूचकांकों की तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 1.37 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 1.01 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.58 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.51 प्रतिशत गिरावट देखी गई.

वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.35 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 0.73 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This