J&K Assembly: 370 मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भिड़े पक्ष-विपक्ष के विधायक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

J&K Assembly: गुरूवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में काफी हंगामा हो रहा है. अनुच्छेद 370 को लेकर सदन में हाथापाई होने लगी. फिलहाल हंगामे को देखते हुए सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हो गया. विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई. हंगामें को लेकर सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित हुई.

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इरान हाफिज लोन ने बैनर दिखाया. इरफान हाफिज लोन और भाजपा सदस्यों के बीच हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. बीजेपी ने सुरक्षा पर आवाज उठाई कि ऐसी चीजों को कैसे अनुमति दी जाती है. हंगामा शांत होने के बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरु हो गई.

Latest News

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े, CM योगी ने दी बधाई

Vinod Tawde: आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर...

More Articles Like This