पीएम मोदी ने Donald Trump से फोन पर की बात, बोले- ‘भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए… ‘

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की अविश्वसनीय वापसी पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को पहले एक्स पर पोस्ट के जरिए बधाई दी और फिर बुधवार शाम को फोन करके बधाई दी.

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर हुई बात की जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई और उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी. प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.
इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, पूरी दुनिया पीएम मोदी को प्यार करती है. भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वह उन्हें और भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में से एक हैं जिनसे उन्होंने अपनी जीत के बाद सबसे पहले बात की.

बता दें कि अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को चुनाव में हराया है. डोनाल्ड ट्रंप की 277 सीटें मिली हैं, जबकि कमला हैरिस को 224 सीटें मिली हैं.
Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This