दिल्ली में डेंगू का कहर! एक हफ्ते सामने आए 472 मामले, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dengue Cases: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू जमकर कहर बरपा रहा है. यहा दिन प्रतिदिन इस बीमारी के मरीजों की संख्‍या बढती जा रही है. दिल्ली नगर निगम मुताबिक, बीते एक हफ्ते में दिल्‍ली में डेंगू के 472 मामले सामने आए हैं, जबकि साल में अब तक कुल 4533 मामले सामने आ चुके है. वहीं, 3 लोगों की जान भी जा चुकी है.

कैसे फैलता है डेंगू?

बता दें कि डेंगू एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो एडीज़ मच्छरों के काटने से फैलता है. इस बीमारी में शरीर में कमजोरी लगने लगती है और प्लेटलेट्स गिरने लगता है, जिससे मरीज की हालत बिगड़ती जाती है. वहीं, मामला गंभीर होने पर लोगों की मौत भी हो जाती है. इस बीमारी के आम लक्षणों में तेज बुखार, उल्टी और सिर में दर्द आदि शामिल हैं.

दरअसल, एक आम इंसान के शरीर में 3 से 4 लाख प्लेटलेट्स होते हैं. वहीं, डेंगू से पीडित लोगों का प्लेटलेट्स तेजी से डाउन होने लगता है. डॉक्टर्स का माननाहै कि जब इंसान का प्‍लेटलेट्स 10 हजार हो जाता है, तो वह बेचैन होने लगता है. ऐसे में लगातार मॉनीटरिंग जरूरी है. वहीं, इस बीमारी से बचने के लिए मरीज को विटामिन सी से भरपूर फल खिलाना सबसे लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा मरीज को लिक्विड डाइट देना चाहिए.

डेंगू के लक्षण

  • तेज बुखार
  • प्लेटलेट्स कम
  • शरीर में दर्द
  • डायरिया
  • सिरदर्द
  • रैशेज
  • वॉमिट

डेंगू के आफ्टर इफेक्टस क्या हैं?

  • थकान-कमजोरी का रहना
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • जोड़ों में दर्द का रहना
  • खून की कमी होना

मच्छर भगाने के प्राकृतिक उपाय

  • घर में लोबान जलाएं
  • कमरे में कपूर जलाएं
  • नीलगिरी-नीम का तेल मिलाकर लगाएं

इसे भी पढें:-श्रीलंका की एयरलाइंस ने जारी किया रामायण से जुडा वीडियों, भारतीयों को लुभाने की हो रही कोशिश

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This