Sri Lanka: राष्ट्रपति दिसानायके की पार्टी की एकतरफा जीत, इस दिन नियुक्त करेंगे नए PM और मंत्रिमंडल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka: श्रीलंका में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की है. सोमवार को राष्ट्रपति दिसानायके देश के नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे. उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की. एनपीपी ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करते हुए संसद में दो तिहाई (159) बहुमत हासिल कर लिया और देश के तमिल अल्पसंख्यकों के गढ़ जाफना निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर दिया.

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता तिल्विन सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा कि हम सोमवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे, जिसमें 25 मंत्री शामिल हो सकते हैं, हालांकि, यह संख्या 23 या 24 से भी कम हो सकती है. श्रीलंका के संविधान के अनुच्छेद 46 के मुताबिक, कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 30 तक सीमित है. उप-मंत्रियों की संख्या कुल मिलाकर 40 से अधिक नहीं होगी.

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता ने बताया कि उप-मंत्रियों की संख्या अधिक हो सकती है. हमें बड़े मंत्रालय के विषयों को संभालने के लिए अतिरिक्त उप-मंत्रियों की नियुक्ति करनी पड़ सकती है. एनपीपी जनता के लिए लागत कम करने के लिए हमेशा से छोटी सरकार की वकालत करती रही है.

एनपीपी ने सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीता था, तब से देश की सरकार राष्ट्रपति सहित केवल तीन मंत्रियों के साथ काम कर रही थी. देश में हुए संसदीय चुनाव में एनपीपी को कुल मतों में से 61.56 प्रतिशत मत मिले है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This