प्रतापगढ़: बरात में DJ पर गाने की फरमाइश को लेकर मारपीट, दो युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रतापगढ़ः यूपी के प्रतापगढ़ में बारात में डीजे पर गाने की फरमाइश को लेकर बारातियों में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में दो युवकों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव में शनिवार की रात विदेशी लाल की बेटी की शादी थी. लुधियाना के लीलापुर थाना क्षेत्र के चितरी से से बारात आई थी.

बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. इसी दौरान रात करीब 12 बजे डीजे पर गाने की फरमाइश कोलेकर बारातियों में कहासुनी शुरु हो गई. मामला शांत होने की बजाय बढ़ता ही गया और देखते देखते ही मारपीट शुरु हो गई. इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई.

मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां पवन (28 वर्ष) और प्रीत (33 वर्ष) की मौत हो गई. इस घटना से बारात की खुशियां उदासी में बदल गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This