Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) सुबह 9 बजकर 59 मिनट पर 393.74 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 77186.57 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 132 अंक की गिरावट लेकर 23,400.70 के स्‍तर पर ट्रेड करते दिखा. हालांकि निफ्टी बैंक हरे निशान में कारोबार करते दिखा, जो 68.7 अंक की बढ़त लेकर 50248.25 के स्‍तर पर ट्रेड कर रहा था.

निफ्टी आईटी में गिरावट

मनीकंट्रोल के अनुसार, क्षेत्रीय सूचकांकों में, निफ्टी आईटी सबसे अधिक 0.8 प्रतिश फिसला. इसके अलावा बीएसई मीडिया और ऑयल एंड गैस, दोनों में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई. हालांकि, निफ्टी मेटल और रियल्टी में 1.3 प्रतिशत की तेजी आई. जबकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फाइनेंशियल में क्रमशः 0.8 प्रतिशत और 0.3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिला. दो महीने से भी कम समय पहले बुल मार्केट के खत्म होने के बाद से भारतीय शेयर बाजार से लगभग 50 लाख करोड़ रुपये की भारी बिकवाली देखी गई है.

एशियाई बाजार का हाल

बात करें एशियाई बाजार की तो, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर सोमवार को ज़्यादातर चढ़े. इस सप्ताह एशिया से मुख्य डेटा में चीन की ऋण प्राइम दर शामिल होगी, जिसे बुधवार को जारी किया जाएगा. चीन के एलपीआर में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, एक साल की दर वर्तमान में 3.1 प्रतिशत और पाँच साल की LPR 3.6 प्रतिशत है.  जापान मंगलवार यानी कल व्यापार डेटा और शुक्रवार को अक्टूबर की मुख्य मुद्रास्फीति संख्याएं जारी करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का केंद्रीय बैंक कल इस महीने की शुरुआत में अपनी बैठक के मिनट जारी करेगा.

ये भी पढ़ें :-  Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमत स्थिर, जानिए भाव

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This