Factory Fire: ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री में लगी आग, जलकर तीन कर्मियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा से हादसे की खबर आ रही है. यहां थाना बीटा-2 क्षेत्र अंतर्गत एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में तीन कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

फैक्ट्री में होता है सोफा बनाने का काम
बताया गया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र अंतर्गत एक फैक्ट्री में सोफा बनाने का काम होता है. आग लगने की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और फायर स्टेशन की गाड़िया मौके पर पहुंची. फायरकर्मियों ने कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया.

सूचना पर उच्चाधिकारीगण भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया. आग की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
1. दिलशाद (24 वर्ष), निवासी अरहरिया बिहार.
2. गुलफाम (23 वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी ग्राम भूडा थाना राया जिला मथुरा.
3. मजहर आलम (29 वर्ष) पुत्र जाहिद निवासी बैराजाल थाना बारसोई जिला कटिहार बिहार.

Latest News

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28, कब है रक्षाबंधन? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन भाई-बहन के प्यार का महापर्व रक्षाबंधन मनाया जाता...

More Articles Like This