Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमत में आई गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए रेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चला रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 76,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 75,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 76,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 75,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 71,950 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 75,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: कहीं सस्ता, तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Latest News

पाकिस्तानी महिला टीम को बडा झटका, तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Islamabad: पाकिस्तानी महिला टीम को बडा झटका लगा है. तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का...

More Articles Like This