Jammu-Kashmir: कठुआ में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, आतंकी ठिकाने का खुलासा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: राजबाग थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव लाहड़ी में खेतों से पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है. गुब्बारे को पुलिस चौकी की टीम ने कब्जे में ले लिया है. इस पर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरवेज) अंकित है. पुलिस कब्जे में लिए गए गुब्बारे की गंभीरता से जांच कर रही है.

आतंकी ठिकाने हथियार बरामद
उधर, सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया. यह सफलता राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को माहौर के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मिली.

अधिकारियों के मुताबिक, ठिकाने से की गई बरामदगी में एक एके असॉल्ट राइफल, 400 से अधिक राउंड वाली इसकी तीन मैगजीन, दो पिस्तौल, 14 राउंड वाली दो मैगजीन और चार हथगोले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभ भी जारी है.

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This