महाकाल मंदिर में हादसाःआलू छीलने की मशीन का शिकार हुई मिला की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन से दर्दनाक हादसे का खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में हादसा हो गया. वहां काम कर रही एक महिला की जिंदगी आलू छीलने वाली मशीन की शिकार हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, मंदिर प्रशासक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

काम कर रही थी महिला रजनी खत्री
घटना के संबंध में महाकाल पुलिस ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में शनिवार सुबह रजनी खत्री नामक महिला काम कर रही थी. मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाने में आलू छीलने की मशीन का इस्तेमाल होता है. काम करते समय महिला का दुपट्टा आलू छीलने की मशीन में फंस गया.

गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर हुई मौत
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने से महिला मौके पर ही मौत हो गई. मंदिर के अन्न क्षेत्र में महिला की मौत की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली.

पुलिस ने कमरे को किया सील
घटना की जानकारी होने पर मृत महिला के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने फिलहाल अन्न क्षेत्र में जिस जगह हादसा हुआ, उस कमरे को सील कर दिया है. भोजन बनाने का काम रोक दिया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं.

Latest News

Bank Holiday Today: आज 30 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 30 October 2026: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना...

More Articles Like This