पूर्व पीएम Manmohan Singh के निधन पर उनके पुराने क्लासमेट ने जताया दुख, जानिए क्‍या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manmohan Singh Died: भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. पूर्व पीएम पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक है. हिंदू कॉलेज अमृतसर में उनके क्लासमेट रहे रिटायर प्रोफेसर हंसराज चौधरी ने उन्हें याद करते हुए दुख जताया है.

हंसराज चौधरी ने कहा, वे और डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) क्लास के सबसे होशियार छात्रों में थे. पूर्व पीएम के साथ बिताए पलों को याद करते हुए रिटायर प्रोफेसर हंसराज चौधरी ने कहा, ”काफी साल के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह उन्हें चंडीगढ़ में मिले थे और एकदम से उन्हें पहचान लिया था. वो बिल्कुल विनम्र स्वभाव के थे.” हंस राज चौधरी चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं.

Latest News

Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल की कीमतें तोड़ सकती हैं रिकॉर्ड, जून में $160 तक पहुंच सकता है क्रूड ऑयल, IMF की चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन गया है. गीता गोपीनाथ ने चेतावनी दी है कि अगर संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें 140 से 160 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं.

More Articles Like This