Horoscope: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगी इन 5 राशि के जातकों की किस्मत, जानिए अपना राशिफल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 29 December 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 29 दिसंबर दिन रविवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- कार्यक्षेत्र में भागदौड़ की स्थिति रहेगी. राजनीति में किसी महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी. रोजगार की तलाश के लिए भटकना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियों का संचार होगा.

वृषभ राशि- किसी परिजन से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापारी वर्ग अपनी योजनाओं को उजागर करने से बचें. माता से धन एवं वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं. बाहरी खानपान से परहेज करें.

मिथुन राशि- नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है. किसी विपरीत लिंग साथी से आकर्षित हो सकते हैं. शराब का सेवन कर वाहन चलाने से बचें.

कर्क राशि- ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. खेल, कला, अभिनय के क्षेत्र में सरकार की तरफ से पुरस्कार मिल सकता है. शेयर, लॉटरी आदि में निवेश करने के लिए दिन शुभ है. पिता से आर्थिक मदद ले सकते हैं.

सिंह राशि- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नई संपत्ति खरीदने की योजना में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी संग तनाव बढ़ सकता है. संतान सुख में वृद्धि होगी.

कन्या राशि- परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. नौकरी में मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी. दूसरों के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें. कोर्ट कचहरी के मामले में हानि हो सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

तुला राशि- किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होगी. राजनीति में विरोधियों से सावधान रहें. संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा. व्यापारी धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. यात्रा के दौरान कीमती वस्तु चोरी हो सकती है.

वृश्चिक राशि- दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी. उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है. व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. वाहन खरीदने की योजना सफल होगी. माता से मतभेद हो सकता है.

धनु राशि- भाग्य का साथ मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा करने के योग हैं. माता को किसी गंभीर रोग से छुटकारा मिलेगा. व्यापारी आज कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. तला-भुना खाने से बचें.

मकर राशि- बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. किसी बनते-बनते कार्य में बाधाएं आ सकती हैं. किसी परिजन को कटु वचन कहने से बचें. संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. अधिक धन खर्ची से बचें.

कुम्भ राशि- कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंधों में शक करने से बचें. संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे.

मीन राशि- राजनीति में आपके भाषण की हर तरफ सराहना होगी. आज किसी विश्वास पात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है. लंबी यात्रा के योग हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- परमात्मा का दर्शन आपको बना देगा विनम्र: दिव्य मोरारी बापू 

Latest News

IPL 2026: RCB के खिलाफ उसके घर में उतरेगी LSG, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 RCB Vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...

More Articles Like This