Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी, बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली. सोमवार को बड़ी बिकवाली के बाद आज बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 234.12 अंक यानी 0.30% की बढ़त लेकर 78,199.11 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 91.86 अंक यानी 0.39 प्रतिशत अंक मजबूत होकर 23,707.90  के स्‍तर पर पहुंच गया.

स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स में भी तेजी

स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी आई. लॉर्ज कैप में रिलायंस, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी आदि में अच्छी तेजी देखी गई. बता दें कि घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले थे.

कारोबार के दोरान सेंसेक्स 422 अंक तक उछला था. सेंसेक्स में लिस्‍टेड 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में दिखे.

वैश्विक बाजार का हाल

बात करें ग्‍लोबल मार्केट की तो एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहा. चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में दिखे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- Mahakumbh को लेकर विदेशी भी उत्सुक, 183 देशों के 33 लाख लोगों ने खंगाली बेवसाइट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This